कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर क्लिक करने से बचें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें। संगोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव भी साझा किए, जिनका समाधान मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. देवेश कुमार यादव, मनीष राज बावरे, महेंद्र, कट्टर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।