फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो के धक्के से ऑटो सवार महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर-चंदौली मार्ग पर सोमवार की अपराह्न तीन बजे स्कार्पियों और ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे ऑटो में सवार 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला का पति व बेटा सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने स्कार्पियों चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ग्रामीण और परिजन शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और सड़क जाम कर दिया । वे डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम पीपी मीणा ने मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग दिलाने और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिये भेज दिया गया। पुलिस स्कार्पियो को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
बलुआ थाना क्षेत्र के कांधी गांव निवासी सिरी राजभर (60) पश्चिम बंगाल के रानीगंज में मिठाई और चाट की दुकान चलाते हैं। पिछले कई दिनों से तबीयत खराब होने पर रविवार को छोटे पुत्र लल्लू के साथ घर पहुंचे। परिजनों ने कस्बा के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वे पत्नी उर्मिला देवी व पुत्र लल्लू के साथ सकलडीहा स्टैंड से ऑटो लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। भोजापुर रेलवे क्रासिंग से थोड़ी दूर पहुंचते ही सामने से आ रहे स्कार्पियों ने ऑटो में धक्का मार दिया। इससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के कुछ देर बाद मौके पर ही उर्मिला ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियों का चालक वाहन छोड़कर भागने लगा पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सड़क पर शव रखकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को हर संभव सहयोग करने और कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर सीओ शेषमणी पाठक, कोतवाल अवनीश राय, राजेश सिंह, अच्छेलाल यादव, भाकपा माले नेता रमेश राय, गोपाल राजभर, मंगल राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट..........
पति का इलाज कराने का सपना रह गया अधूरा
सकलडीहा। हादसे में मृत उर्मिला के पति सीरी राजभर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुत्र रानीगंज से पिता को लेकर रविवार को घर पहुंचा था। पति की हालत देख उर्मिला परेशान थी। उसको क्या पता की बीमार पति की सेवा नहीं कर पाएगी।
इनसेट.............
परिजनों का रो-रोकर हो रहा था बुरा हाल
कांधी गांव निवासी उर्मिला राजभर को दो पुत्र कल्लू और लल्लू व दो पुत्री ममता और सुमन है। मां की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही दोनों पुत्री सहित अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। मां का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें