पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी कांप्लेक्स स्थित कंप्यूटर की दुकान में रविवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दुकानदार ने किसी प्रकार आग को बुझाया । इस दौरान उसमें रखा कंप्यूटर, लैपटॉप समेत लगभग ढाई लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी रमेश खरवार की धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी कांप्लेक्स में कंप्यूटर की दुकान है। कोरोना कर्फ्यू के चलते पिछले कई दिनों से दुकान बंद चल रही थी। रविवार की देर रात दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद दुकान के भीतर उसे धुआं बाहर आने लगा। सड़क पर मौजूद लोगों ने धुआं उठते देख इसकी सूचना दुकान स्वामी रमेश को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रमेश ने दुुकान का शटर खोलकर आग पर काबू पाया। इस दौरान उसमें रखा कम्प्यूटर, लैपटॉप, समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। रमेश ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है।