पड़ाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वाराणसी मार्ग पर जलीलपुर पुलिस चौकी के समीप रविवार की दोपहर में पिकअप के धक्के से ऑटो सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ऑटो चालक एक सवारी लेकर रविवार की दोपहर में वाराणसी के लिए चला था। दोपहर में एक बजे वह जलीलपुर चौकी के समीप पहुंचा था कि दूसरी दिशा से आ रहे पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसे ऑटो में सवार अनिल कुमार पांडेय (58) निवासी पांडेयपुर संकठा नगर वाराणसी जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भेजा। वहीं पिकअप को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। इलाज के दौरान अनिल कुमार पांडेय की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।