फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चियां और जमानिया के भाई-बहन भी चोटिल, चालक जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धानापुर। धानापुर-अवही मार्ग पर रनपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह वाहन की टक्कर से यात्रियों से भरा ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक सरफुद्दीन खान (55) समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं, दो बच्चियां और गाजीपुर के जमानिया निवासी भाई-बहन भी शामिल हैं। दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
धानापुर निवासी सरफुद्दीन ऑटो चला रहा था। ऑटो में पूजा (35) अपनी बेटियों पायल (7) और पलक (2) के साथ थी। इसके अलावा गाजीपुर के जमानिया निवासी कन्हैया गुप्ता (30) और बहन सुनीता गुप्ता (34) भी ऑटो में बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो रनपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चालक सरफुद्दीन खान के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में धानापुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें