फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक की पिटाई पर जाम

Wed, 11 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
जाम पर कोतवाल लोगों को समझाते हुए।
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड तिराहे पर मंगलवार की शाम चार बजे यातायात विभाग के एक होमगार्ड ने किसी बात पर आटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। इससे नाराज आटो चालकों और अन्य लोगों ने चंदौली-सकलडीहा मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम सदर ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए एक घंटे बाद जाम खत्म कराया। 
विज्ञापन

   मंगलवार की शाम सकलडीहा तिराहे पर तैनात एक होमगार्ड आटो चालक सैयदराजा निवासी मंगरू (21) से भिड़ गया। आरोप है कि होमगार्ड आटो चालक द्वारा सुविधा शुल्क नहीं दिए जाने से नाराज था। उसने चालक पर डंडे से पीटा, जिससे उसके हाथ और पैर  में गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में सदर कोतवाल विश्वज्योति राय ने बताया कि घायल आटोचालक का उपचार चल रहा है। अभी तक आटो चालक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें