फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में घर में सो रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा का दर्ज कराया है। वहीं पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सोमवार को उसकी मां किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। इसके कारण वह घर पर अकेली अपने भाई के साथ थी। बताया कि रात में जब वह घर में सो रही थी कि तभी कि तभी मजनू बिंद नामक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जिसपर वह मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। युवती के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से वह फरार हो गया। मां के घर पर वापस लौटने पर युवती ने घटना के बारे में बताया। मंगलवार को युवती की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तरहीर दी। पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पुलिस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें