फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: निरस्त पट्टे की आड़ में वन भूमि पर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। मझगाई रेंज के केसार स्थित सेमरहवा जंगल में निरस्त हो चुके पट्टे की आड़ में करीब 40 हेक्टेयर वनभूमि को जोतकर खेती करने का मामला सामने आया है। जंगल की जमीन पर मिर्च और टमाटर की खेती की जा रही है। इस मामले में रेंजर ने वन दरोगा और वनरक्षक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मझगाई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहन कुमार सिंह बृहस्पतिवार को सोनभद्र की सीमा तक वनभूमि का निरीक्षण किया। जंगल के बीच बड़े मिर्च और टमाटर की खेती करने की जानकारी सामने आई। इस पर रेंजर ने वन दरोगा और वनरक्षक को फटकार लगाई गई। साथ ही दोनों नोटिस जारी किया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार राजा बंधी के ऊपर स्थित वनभूमि विवादों में है। आरोप है कि अतिक्रमणकारी जिस पट्टे का हवाला दे रहे हैं, वह वर्षों पहले निरस्त किया जा चुका है। इसके बावजूद हर साल वनभूमि पर खेती करने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि संबंधित जमीन वनभूमि है और यहां किसी भी कीमत पर खेती नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जमीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद सागौन, शीशम और बांस के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें