फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आठ साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पडाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम युवक ने आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के चिल्लाने पर लोग जुट गए और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

जलीलपुर पुलिस चौकी के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालक गांव में ही चल रहे कोचिंग में पढ़ने गया था। शनिवार को देर शाम कोचिंग के बगल में ही 30 वर्षीय एक व्यक्ति काम कर रहा था। कोचिंग से निकलने पर वह बालक को बहलाकर अपने साथ ले गया। अकेले में युवक ने मासूम के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। छात्र के चिल्लाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी जलीलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर जलीलपुर चौकी ले आई। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें