फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर रम्मे से प्रहार कर आरोपी खुद चाकू से गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। कोतवाली के खोर गांव के डुहिया बिंद बस्ती के एक युवक ने गांव के बाहर नगर की पुलिया पर कई युवकों के साथ बैठे अपने पड़ोसी जितेंद्र (17) रम्मे से हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह घायल होकर नहर में गिर पड़ा। वहां मौजूद युवकों ने बीच बचाव किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद हमलावर ने चाकू मारकर खुद को भी घायल कर दिया। सूचना और पहुंची 112 पीआरवी ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हमला करने वाले युवक संदीप (18) हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। संदीप के घर वालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज भी चल रहा है। जबकि जितेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुमेर बिंद का बेटा संदीप गांव के कुछ युवकों के साथ नहर की पुलिया पर बैठा था। वहां कई युवक जुआ और ताश खेल रहे थे। इसी बीच उसका पड़ोसी युवक संदीप घर से रम्मा लेकर निकला और पुलिया पर पहुंचकर जितेंद्र पर प्रहार कर दिया। जिससे वह नहर में गिर गया। यह देखकर वहां मौजूद युवकों ने बीचबचाव कर उसे बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी युवक चाकू से खुद गला रेत लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस के साथ दोनों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और अस्पताल ले गए। जितेंद्र की मां सोनी ने बताया कि उसका बेटा जितेंद्र और संदीप पड़ोसी है। दोनों महाराष्ट्र में एक साथ काम भी करते थे। जितेंद्र को रविवार को ही जाना था लेकिन ठंड के चलते नहीं गया। सोनी ने बताया कि उसके बाबा किशुन का रात में संदीप ने कुछ दिन पहले गला दिया था और भाग निकला था। तब मामले थाने भी गया था लेकिन फिर सब कुछ ठीक हो गया था। वहीं रम्मे से हमले करने वाला संदीप पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर है। उसके घर वालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उस ा इलाज भी धानापुर कराया जा रहा है। पता नहीं उसके दिमाग में क्या चल रहा है। जबकि दोनों के परिवार वालों में मधुर संबंध है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें