फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यात्री कर अधिकारी पर हमला, गाड़ी से सिपाही को रौंदने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोरखपुर। गगहा इलाके में हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक रोकने पर मनबढ़ों ने आरटीओ के यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें कई थप्पड़ भी मारे। साथ में मौजूद प्रवर्तन सिपाही पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। मनबढ़ों ने पत्थर भी बरसाए। यात्री कर अधिकारी की तहरीर पर गगहा थाने में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज विशुनलाल सेमरी निवासी ट्रक मालिक इम्तियाज, आरिफ और विकास नायक समेत 5-6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। राउतपार मोड़ पर वाहनों की चेकिंग के दौरान गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक नंबर UP53ET4824 को रोका गया। चालक आरिफ को गाड़ी थाने पर ले चलने के लिए कहा गया। इसपर चालक ने मना कर दिया और कॉल करके कुछ लोगों को बुला लिया। सफेद रंग की कार नंबर UPS3EM6153 से 5-6 लोग आए। ये वाहन विशाल ट्रेडिंग कंपनी राइस मिल के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन


वाहन कर अधिकारी ने आरोप लगाया कि कार से आए लोगों ने ट्रक को थाने पर ले जाने से रोक लिया। फिर जबरन किसी व्यक्ति से अपने मोबाइल फोन से बात कराई। मोबाइल पर बात करने वाले ने कहा कि वह प्रयागराज का सीओ विकास कुमार नायक है। बड़हलगंज में ही उसका घर है। आगे से फिर वहां पर गाड़ी चेक नहीं करने दिया जाएगा। उसकी गाड़ी को हाथ लगाने की किसी में हिम्मत नहीं है। परिवहन विभाग के सभी अधिकारी उसे जानते हैं। धमकी देते हुए कहा कि अगर ट्रक थाने ले गए तो यहां से जिंदा नहीं लौट पाओगे।

यात्री कर अधिकारी ने बताया कि फोन पर बातचीत खत्म होने के बाद उन्होंने ट्रक को थाने ले जाने के लिए कहा। ट्रक आगे बढ़ा तो गगहा के बेलादार राउतपार मोड़ पर चालक ने रोक लिया। जब प्रवर्तन स्टाॅफ ने विरोध किया, तब कार से आए मनबढ़ों ने सिपाही पर कार चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह सिपाही ने भागकर जान बचाई। मनबढ़ों ने सिपाही और उनके ऊपर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। अपनी गाड़ी में छिपकर किसी तरह से बचाव किया।

काॅलर पकड़कर दी धमकी

आरोप है कि मनबढ़ों ने गाड़ी में बैठे यात्री कर अधिकारी के वर्दी की कॉलर पकड़कर धमकी दी कि अगर ट्रक को ले गए तो यहीं मारे जाओगे। यह कहते हुए गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश की। गाड़ी में घुसकर उन्हें थप्पड़ मारे। इसी बीच प्रवर्तन सिपाही ने ट्रक को थाने भिजवा दिया। इसके बाद मनबढ़ भाग गए।



वर्जन

ट्रक में करीब 60 टन गिट्टी लदा था। एक ट्रक पर 30 टन लादकर ले जाने का मानक है। मानक से दोगुना गिट्टी लदा देख ट्रक रोका गया था। इसके बाद मनबढ़ों ने हमला कर दिया। किसी तरह मैं और सिपाही जान बचाकर वहां से भागे।
विज्ञापन




-विजय किशोर आनंद, यात्री कर अधिकारी

यात्री कर अधिकारी की तरफ से तहरीर मिली है, इस आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें