चंदौली के हथियानी में पीडीए चौपाल में बोलते सपा मजदूर सभा के महासचिव आजाद राय। स्रोत:-जागरूक प
चंदौली। क्षेत्र के हथियानी में रविवार को समाजवादी मजदूर सभा की ओर से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव व जिला प्रभारी आजाद राय भाजपा सरकार ने पीडीए वर्ग के आरक्षण और सरकारी नौकरियों को समाप्त करने का काम किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का मजदूर रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहा है, जबकि किसान पानी, खाद और बीज की कमी से परेशान है। चंदौली को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन सिंचाई और उर्वरकों की कमी के कारण किसान समय पर धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को भी पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है।
समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी बदहाल है। आरोप लगाया कि अस्पतालों में डॉक्टर और दवाओं की कमी है तथा एंबुलेंस सेवाएं भी प्रभावित हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, चंद्रभूषण यादव, नंदलाल यादव, दीपू यादव, रामजन्म यादव, पूर्व प्रधान रामूराम यादव, लल्लन यादव, रामाश्रय यादव, रियाज अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, हीरालाल, उपेंद्र चौहान, औरंगजेब शाह आदि मौजूद रहे।