पीडीडीयू नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय में विजय कारगिल दिवस पर अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तद
पीडीडीयू नगर। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय महिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. पारितोष मिश्र और महिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान 18 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 11 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें चार महिलाएं भी शामिल रहीं।
शिविर में लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका श्वेता सिंह ने 35वीं बार रक्तदान किया। वहीं, समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने 14वीं बार, कविता बंसल ने चौथी बार रक्तदान किया। इसके अलावा डॉ. संजीता अग्रवाल, आयुष कुमार, प्रशांत राव, विजय कुमार, प्रियंका सिन्हा, डॉ. अर्पित सिंह, डॉ. यश अग्रवाल और नीलेश कुमार बरनवाल ने भी रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। सीएमओ ने कहा कि रक्तदान कर जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी की सराहना की। अंत में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।