फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों और दलितों पर हो रहा अत्याचार : रामआसरे

विज्ञापन
नियामताबाद के रोहड़ा स्थित भुवनेश्वर बाबाजी मंदिर परिसर में आयोजित सम्मेलन में मौजूद पूर्व मंत् - फोटो : प्रतापगढ़ में संविदा कर्मी की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक जीतलाल पटेल। संवाद
विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र के रोहड़ा स्थित भुवनेश्वर बाबाजी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनपंचायत एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों और किसानों के साथ अत्याचार होता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराध और अन्याय करने वालों को संरक्षण मिल रहा है, जबकि पीड़ित वर्ग को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीडीए वर्ग को न्याय और प्रदेश के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जाएगा।
पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सपा सरकार में विश्वकर्मा सहित अति पिछड़ी जातियों को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष जिउत बंधन विश्वकर्मा व संचालन युवजन सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र माही ने किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, राजकुमार जायसवाल, मुसाफिर चौहान, सुदामा यादव, चंद्रभानु यादव, छन्नू विश्वकर्मा, इंद्रजीत शर्मा, वीरेंद्र प्रधान, बबीता यादव, इंद्रेश यादव, दिलीप पासवान, औसाफ आदि मौजूद रहे।
चकिया : सोनहुल में आयोजित पीडीए जन पंचायत में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। वहीं, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पूनम सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें