फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता को दी गई विदाई

Sat, 22 Aug 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में नियुक्त सहायक अभियंता कैलाशनाथ श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के पूर्व शुक्रवार को जल  निगम प्रांगण में समारोहपूर्वक विदायी दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान जल निगम के एक्सईएन सीपी सिंह ने सहायक अभियंता  को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इसदौरान उन्होंने कहा कि भले  ही सीपी सिंह विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन एक तरह से उनकी नई जिंदगी  शुरू हो रही है।

ऐसे में आवश्यक है कि सहायक अभियंता स्वयं को व्यस्त  रखने का प्रयास करें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। उन्होंने  सेवानिवृत्ति होने पर मिलने वाले धन का भी सोच समझ कर खर्च करने का सुझाव  दिया।
विज्ञापन


वहीं अन्य कर्मियों ने कहा कि 31 अगस्त को सेवा निवृत्त हो रहे सहायक अभियंता का व्यवहार कुशलता, कार्य के प्रति इमानदारी लोगों को प्रेरणा  देता रहेगा। समारोह का संचालन लोकनाथ राम ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें