फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शहीद नरेश चंद्र के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में मंगलवार को अमर शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को चाहिए कि हम जीवन में शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव के आदर्शों को आत्मसात करें।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अरविंद श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमें गर्व है कि शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव जैसे वीर क्रांतिकारी ने कायस्थ समाज में जन्म लिया। हमें देशहित में प्राणों को न्योछावर करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विजय श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, गिरिजेश सिन्हा आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संचालन जिलाध्यक्ष महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव ने किया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें