कंदवा के महुजी गांव के भ्रमण करते एएसपी प्रेमचंद्र।
- फोटो : CHANDAULI
कंदवा। एडिशनल एसपी प्रेमचंद व नवागत सीओ सकलडीहा भुवनेश चिकारा ने बुधवार को महुंजी गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद सीओ ने कंदवा थाने समेत ककरैत व अदसड़ गांव का निरीक्षण किया।
बता दें कि बीते 9 जून की देर शाम चकरोड को लेकर हुए विवाद व गोली चलने के बाद दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों और दूसरे पक्ष ने ग्राम प्रधान सहित चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के नौ दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। अधिकारियों ने गांव का भ्रमण करने के बाद लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार का संकेत दिए। इस दौरान एसएचओ तेजबहादुर सिंह, चौकी प्रभारी रामपुर सुग्रीव गुप्ता मौजूद रहे।