फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने किया हंगामा

Tue, 16 Jun 2015 01:41 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना के बेस लाइन सर्वे के लिए चकिया विकास खंड सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जुटी चकिया, शहाबगंज तथा नौगढ़ की सैकड़ों आशा बहुओं ने जमकर हंगामा मचाया तथा सर्वे के लिए दिए गए फार्म फाड़कर फेंक दिए।
विज्ञापन


 जिससे प्रशिक्षण शिविर स्थगित कर दिया गया। आशा बहुएं 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय की मांग कर रही थी।
सोमवार को चकिया विकास खंड सभागार में चकिया, शहाबगंज, नौगढ़ की आशा बहुओं को समाजवादी पेंशन योजना के बेसलाइन सर्वे के लिए प्रशिक्षण देने के लिए लाया गया था।

 प्रशिक्षण देने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी मंजू श्रीवास्तव तथा अतिरक्ति मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसआर मौर्य सभागार में मौजूद रहे।

 इसी दौरान प्रशिक्षण के लिए जुटी 210 आशा बहुओं ने हंगामा आरंभ कर दिया। आशा बहुओं का कहना था कि वे घर घर जाकर गांव गांव में काम करती हैं लेकिन उनको समय से प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जाती है इस अवसर पर उर्मिला, मालती, राधिका, मोनिका, चंदा, बिंदू, दिलकुशा, सरोज, सुखदेवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहित तमाम आशा बहुएं थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें