फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिव धनुष टूटते ही राम के लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। मां काली सेवा समिति की ओर से स्थानीय कस्बा में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को रामानुजाचार्य मारुति किंकर महाराज ने धनुष यज्ञ और सीता राम विवाह की कथा सुनाई। कथा के दौरान शिव धनुष टूटते ही भक्तों ने राम के जयकारे लगाए। रामानुजाचार्य मारुति किंकर महाराज ने कहा कि फुलवारी में भक्ति और ज्ञान के मिलन के बाद राजा जनक गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान राम व लक्ष्मण को धनुष यज्ञशाला ले गए।
विज्ञापन

यहां पर देश विदेश के राजा सुंदर सिंहासन पर विराजमान थे। राजा जनक ने अपनी प्रतिज्ञा के बारे में सभी को अवगत कराया कि जो इस धनुष को तोड़ेगा उसके साथ पुत्री सीता का विवाह होगा। सभी राजाओं ने बारी-बारी से धनुष तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी असफल रहे। रावण भी धनुष तोड़ने का प्रयास करता है लेकिन एक भविष्यवाणी ने उसे विचलित कर दिया। बाद में राम धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते हैं तो अन्य राजा आश्चर्यचकित हो जाते हैं। धनुष टूटने के बाद राम व सीता एक-दूसरे के गले में जयमाल डाल देते हैं। धनुष टूटते ही मंच से फूलों की वर्षा शुरू होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें