सकलडीहा। पीजी काॅलेज में शुक्रवार से समाज विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कहा कि भ्रामक खबरें समाज और राष्ट्र के लिए घातक होते हैं।
पहले दिन संगोष्ठी मे मीडिया समाज और राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आशाराम त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर वंशीधर पांडेय ने दीप जलकर और कॉलेज के संस्थापक पं. रामकवल पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने कहा पत्रकारिता समाज का अनिवार्य अंग है। प्रो. वंशीधर पांडेय ने कहा कि आज गांव, शहर व देश-विदेश तक एक समय में खबर को पहुंचाया जा रहा है। प्रो. आशाराम त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के प्रो. दयाशंकर सिंह यादव की पुस्तक 21वीं सदी के भारत के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा, प्रो. पीके सिंह, रणजीत सिंह यादव