फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 26 साल के बाद एआरटीओ का होगा कार्यालय, 4.56 करोड़ से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में गंजख्वाजा स्थित नेशनल हाईवे के किनारे किराये के भवन में चल रहे एआरटीओ कार्यालय को 26 साल के बाद अपना भवन मिलेगा। नया एआरटीओ कार्यालय कटसिला में 594 वर्ग मीटर में चार मंजिला भवन बनेगा। कार्यालय के लिए अनुमति मिल गई है। वित्त विभाग ने 4 करोड़ 56 लाख रुपये का बजट पास किया है।
विज्ञापन

चंदौली जिला बने लगभग 26 साल हो चुके हैं। तब से जिले का एआरटीओ कार्यालय किराये के भवन में चल रहा है। वर्तमान में एआरटीओ कार्यालय अलीनगर के गंजख्वाजा में हाइवे किनारे चलता है। कुछ वर्ष पहले विभाग को कटसिला में लगभग 14 बिस्वा जमीन मिली थी। यहां कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए वित्त विभाग के पास भेजा गया था। वित्त विभाग ने प्रोजेक्ट के लिए सहमति दे दी। चार करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विभाग के पास खुद का कार्यालय होने से लोगों को सहूलियत होगी। पूरा परिसर दलालों से मुक्त हो जाएगा। यहां वाहनों का पंजीकरण, हस्तानांतरण सहित 26 जनहित गारंटी सुविधाओं की उपलब्धता रहेगी। वहीं इसी भवन में सारथी कार्यालय बनेगा जहां ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य होंगे।
विज्ञापन

कोट
शासन के वित्त विभाग ने धन की स्वीकृति दे दी गई है। शीघ्र ही टेंडर कराकर एआरटीओ के भवन का निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।डॉ.सर्वेश गौतम, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें