फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के रूप में नगर के सड़कों पर घूमे यमराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ चल रहे युद्ध में कलाकारों ने भी अपनी भागीदारी निभाते हुए शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण के खिलाफ जागरूक किया। नगर की सड़कों पर सुबह से दोपहर तक कोरोना का रूप लेकर यमराज बनकर कलाकार घूमते रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देश में लाकडाउन व्यवस्था लागू है। बावजूद इसके जिले में लाकडाउन तोड़ने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। किसी न किसी बहाने लोग घरों से बाहर निकल जा रहे हैं। यह जिले के लिए अच्छी बात यह है कि अब तक यहां कोई कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है, लेकिन यदि यही व्यवस्था रही तो सुरक्षा चक्र टूटते देर नहीं लगेेगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों को समझाने के लिए कलाकारों का साथ लिया है। इसी क्रम में पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने शुक्रवार को नगर की सड़कों पर नुक्कड़ नाटक ‘जान है तो जहान है’ नक्कड़ नाटक का मंचन किया। कामेश्वर प्रसाद रचित और विजय कुमार गुप्ता के निदेशन में कलाकारों ने यमराज, कोरोना वायरस का वेष बनाकर पूरे नगर का भ्रमण किया और लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया। लोगों को समझाया कि इस महामारी का कोई इलाज नहीं है। सिर्फ घरों में रहकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही इससे बचा जा सकता है। नाटक में प्रमोद अग्रहरी कोरोना वायरस, निक्की गुप्ता यमराज और रोहित कुमार यमदूत, नागरिक की भूमिका में लकी भाई रहे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र सिंह, डॉ. उमाशरण, डॉ. आनंद श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें