फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख के नकली नोट संग गिरफ्तार

Sun, 09 Oct 2016 01:46 AM IST
chandauli
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकड़े गए युवक से बरामद चार लाख के नकली नोट। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस कानपुर ने शनिवार को जीआरपी मुगलसराय की सूचना पर चार लाख के नकली करेंसी नोटों के साथ एक कैरियर को पकड़ा। नोट कटिहार से दिल्ली ले जाया जा रहा था। जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय के अनुसार बिहार के कटिहार के चिलमरा निवासी मेनुलहक नोटों की खेप पहुुंचाने ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार की सुबह वह मुगलसराय पहुंचा। वह कटिहार से कानपुर तक का एसी टू टियर के बर्थ संख्या एक पर यात्रा कर रहा था। उसके पास 500-500 की 4 और 1000 की 2 गड्डियों में कुुल  चार लाख रुपये बैग में थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही तत्काल जीआरपी टीम प्लेटफार्म पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना हो चुुकी थी। त्रिपुरारी पांडेय ने इसकी सूचना कानपुर सेंट्रल जीआरपी को दी। ट्रेन जैसे ही  कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची कि युवक पुिलस को देख खिसक लिया और रातभर कानपुर में गुजारी। शनिवार की दोपहर वह हावड़ा कालका मेल से दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर बैठा था कि चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


उधर, कानपुर में एसपी रेलवे ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुगलसरांय जीआरपी के सिपाही शक्ति सिंह और सुजीत कुमार ओझा ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से तीन लाख 97 हजार पांच सौ रुपये के नकली नोट बरामद कर लिए गए हैं। एसपी ने दोनों सिपाहियों को ढाई ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है। पुलिस की पूछताछ में मैनुल ने बताया कि उसे कटिहार के रईस ने यह रुपये दिल्ली ले जाने को दिए थे। उसने बताया था कि यह भाई की एडमीशन फीस है, जिसे वह दिल्ली पहुंचा थे। इसके एवज में उसे पांच हजार रुपये और एसी कोच का रिजर्व टिकट दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें