अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के सदस्य तोइजम नटराज सिंह। श्रोत-पुलिस
तहबरपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के एक सदस्य तोइजम नटराज सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास 50 लाख रुपये कीमत की चोरी की गई फार्च्यूनर एसयूवी, वाहन के मूल दस्तावेज, दो मोबाइल फोन, 1200 रुपये नकदी बरामद की।
आरोपी दिल्ली से चोरी की गई लग्जरी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे मणिपुर ले जा रहा था। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि शुक्रवार की भाेर में तहबरपुर थाने की पुलिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सरदहां अंडरपास के पास रेस्ट लेन में एक संदिग्ध फार्च्यूनर खड़ी दिखाई दी। पुलिस के पहुंचते ही चालक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मणिपुर के इम्फाल ईस्ट का रहने वाला है। जांच में वाहन पर लगी नंबर प्लेट फर्जी मिली। दिल्ली से गाड़ी चोरी की थी।