फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता से दिल्ली जा रही अप कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार की रात एक सैन्यकर्मी ने गया रेलवे स्टेशन के पास महिला से छेड़खानी की।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर जीआरपी ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी सैन्यकर्मी की करनाल में तैनाती है। 
विज्ञापन


 महिला कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रही थी। उसी कोच में एक सैन्यकर्मी भी सवार था। महिला के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह सो गईं।
विज्ञापन


जैसे ही ट्रेन गया से रवाना हुई, बगल वाली सीट पर बैठा सैन्यकर्मी छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया, लेकिन उसकी हरकतें जारी रहीं।

तब महिला ने ट्रेन के सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। सुरक्षा कर्मियों ने सैन्यकर्मी को पकड़ लिया और मुगलसराय जीआरपी को इससे अवगत कराया।

रात एक बजे ट्रेन मुगलसराय पहुंची तो जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिर महिला की तहरीर पर जीआरपी ने सैन्यकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें