सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने कस्बा के एक दुकानदार को तस्करी की शराब बेचने के आरोप में बृहस्पतिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दुकानदारके पास से 65 शीशी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबाकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा के एक आटा चक्की का दुकानदार दुकान की आड़ में लॉकडाउन के दौरान देशी और अंग्रेजी शराब ब्लैक में में बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार की शाम ब्लॉक मुख्यालय मार्ग से आरोपी साइकिल पर एक बोरे में भरकर देशी दारू ले जा रहा था। सूचना मिलने पर कस्बा प्रभारी बाबूराम यादव और पैंथर दस्ते के सिपाही दुर्गेश सिंह ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बोरे की तलाशी में पुलिस ने 65 शीशी देशी शराब बरामद की। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया दुकानदार कल्लू उर्फ अशोक जायसवाल लंबे समय से शराब की तस्करी में लिप्त था। संवाद