पीडीडीयू नगर । ग्रीन जोन में शामिल जनपद में दुकानें खोलने की छूट दी गयी थी। जिसके बाद बाजार में भीड़ होने लगी है। इससे निपटने के लिए अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता के बाद रोस्टरवार दुकानें खोलने की योजना बनाई है। एसडीएम के पीडीडीयू नगर में दुकानों के खोलने के रोस्टर तैयार किया है।
एसडीएम कुमार हर्ष में बताया कि इस रोस्टर के अनुसार मोबाइल, हार्डवेयर,पेंट, सेनेटरी, लोहे , साइकिल, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, ऑटो मोबाइल की दुकानें सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। जबकि फल , सब्जी और दूध की डोर स्टेप डिलेवरी, मेडिकल, किराना और ऑटो गैराज को प्रतिदिन खोलने की छूट दी गई है । ऑटो गैरेज रिपेयरिंग का कार्य गैरेज के भीतर ही करेंगे। उन्होंने बताया कि रेडीमेड वस्त्र, जूट ,चप्पल, चश्मा, बुक, स्टेशनरी, मोहर, फर्नीचर, बैग, अटैची, ज्वैलरी, टेलरिंग, कॉस्मेटिक, स्पोर्ट्स और गिफ्ट की दुकानें मंगलवार , बृहस्पतिवार और शनिवार को खुलेंगी । उन्होंने बताया कि सभी दुकानों के खोलने का समय सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होगा। एसडीएम ने बताया कि 06 मई को मुग़लसराय कोतवाली में हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया है।