फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन से रहस्यमय ढंग से लापता सेना का जवान

विज्ञापन
ट्रेन से लापता सेना का जवान धानापुर के बुद्धपुर निवासी माधव सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
धनापुर। क्षेत्र के बुद्धपुर निवासी सेना के जवान माधव सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में ट्रेन से लापता हो गए।। परिजनों के अनुसार, नवंबर माह में उनकी शादी होनी है, जिसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

माधव सिंह सेना के इंजीनियरिंग कोर सर्विसेज दिल्ली में तैनात हैं। वह 6 नवंबर की रात अमृतसर–जयनगर स्पेशल ट्रेन से दिल्ली से अपने घर चंदौली के लिए रवाना हुए थे। उनका आरक्षण बी-6 कोच की बर्थ संख्या 4 पर था। परिजनों ने बताया कि सफर के दौरान माधव ने आखिरी बार फोन पर अपने परिवार से बात की थी, जिसके बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया और उनका कोई पता नहीं चल पाया।
जब पता नहीं चला तो परिवार ने जीआरपी चारबाग, लखनऊ को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पिता राम प्रकाश सिंह ने बताया कि उसकी शादी इसी महीने होनी है।

ट्रेन से लापता सेना का जवान धानापुर के बुद्धपुर निवासी माधव सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें