फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनाभरती स्थगित

Mon, 31 Aug 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में 15 से 21 सितंबर में होने वाली सेना भर्ती अब 12 जनवरी से अवाजापुर में होगी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए भर्ती का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उधर सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह ने सेना भर्ती को लेकर रविवार को जिलाधिकारी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने भर्ती की निश्चित समय-सीमा तय करने को कहा।


इन दिनों जिला प्रशासन सितंबर में होने वाली सेना भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ था। पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सितंबर में होने वाली भर्ती का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


यह भर्ती अब 12 से 21 जनवरी के मध्य धानापुर विकास खंड के अवाजापुर में होगी। जिलाधिकरी ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए सितंबर में सेना भर्ती रैली करा पाना असंभव है।

इस बीच चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो जाएगी। प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय पंचायती चुनाव की तरफ लगा हुआ है। इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग और सेना के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर ली गई है।
विज्ञापन


 इस बीच जिलाधिकारी से वार्ता करने सैयदराजा विधायक मनोज सिंह उसके आवास पर पहुंचे।

उन्होंने सेना के ब्रिगेडियर और भर्ती निदेशक विनीत प्रभात से फोन पर वार्ता कर भर्ती की अगली तिथि पर चर्चा की। कहा, अगली तिथि पर हर हाल से सेना भर्ती हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जनवरी में 12 तारीख सुनिश्चित की गई है। उसी आधार पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें