दुलहीपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता मुगलसराय की टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आर्बिट कप जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को मिर्जापुर को 7 विकेट से हराकर टारगेट स्पोर्ट्स मुगलसराय ने खिताब जीत लिया। विराज प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्ले बाजी करने उतरी मिर्जापुर एकादश की टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाई। टीम की तरफ से ओम ने 38 , दिनेश्वर ने 44 जबकि नीलू ने 59 रन बनाए बनाए। मुगलसराय की ओर से विराज ने दो विकेट लिए। वहीं ओम ने एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट स्पोर्ट्स ने 19 ओवर में 172 रन बना के खिताब अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी के बाद विराज ने बल्लेबाजी में भी दम दिखाया और तेज 43 रन बनाए। अंश यादव ने 60 रन जबकि कृष्णा ने 28 रन बनाए। मिर्जापुर की तरफ से ओम और अंशी ने दो -दो विकेट लिए। बेस्ट बैटर निखिल रहे जबकि बेस्ट गेंदबाज विराज को चुना गया। मुख्य अतिथि गोपाल और विशिष्ट अतिथि वसीम अहमद ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग इमामुद्दीन और अर्जुन ने की जबकि स्कोरर हुसैन रहे।