फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के अनुसार करें मेकअप तो दिखेंगी संदुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । पार्टी में सबसे अलग दिखने की चाहत सभी महिलाओं में होती है। महिलाएं मेकअप तो करती हैं लेकिन उनकी सुंदरता निखरती नहीं है। सबसे अधिक कठिन कार्य नाईट पार्टी में जाने के लिए मेकअप करना होता है। इलिया में ब्यूटी पार्लर संचालिका पूजा गुप्ता बताती हैं कि नाईट पार्टी में मेकअप के पहले यह देख लें कि आप को किस तरह की पार्टी में जाना है। अलग-अलग तरह की पार्टियों के लिए मेकअप भी अलग हो जाता है। नाइट पार्टी देर तक चलती हैं तो मेकअप प्रोडक्ट ऐसे इस्तेमाल करें, जो लंबे समय तक चले। यदि चेहरे पर दाग-धब्बा हो तो फाउंडेशन, कसीलर लगाना चाहिए।
विज्ञापन

पूजा गुप्ता बताती है कि नाइट पार्टी मेकअप करने से पहले अपनी ड्रेस का चयन करें। क्योंकि ड्रेस का कलर ही तय करता है आपको मेकअप में किस तरह के शेड्स यूज करना हैं। नाइट मेकअप करते वक्त भी इस बात का ख्याल रखें कि किस तरह की पार्टी में जाना है। मसलन बर्थ-डे पार्टी में जा रही हैं तो सिंपल मेकअप करें। अगर फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने जा रही हैं तो बोल्ड मेकअप कर सकती हैं। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो उन्हें फाउंडेशन, कंसीलर से कवर करें। जब भी नाइट मेकअप करें तो सोच लें कि आंखों को हाईलाइट करना है या होंठों को । दोनों को हाईलाइट करने से मेकअप लुक ओवर नजर आएगा। नाइट पार्टी मेकअप में आईशैडो, लिपस्टिक, शेड्स चुनते वक्त अपनी स्किन टोन का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें