फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द के साथ पर्वों को मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। आगामी दिनों में आने वाले पर्व व त्योहारों को लेकर स्थानीय थाना परिसर में बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमे एसडीएम ने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्वों को मनाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बकरीद की नमाज घर में ही पढ़ने की अपील की। कहा कि ईद आपसी सौहार्द का संदेश देता है। इसलिए सभी इसकी गरिमा बनाए रखें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना जरूरी है। इसके लिए घर पर ही नमाज पढ़ना उचित रहेगा। वहीं थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने कोरोना काल के इस महामारी में सबको सतर्क रहने की सलाह दी। इस मौके पर नागा वर्मा, नामवर प्रसाद, बाबू सिद्दीक़ी, ताहिर सभासद सहित ग्रामीण अंचलों के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें