फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लगातार दूसरे दिन एक और मौत, 19 हुई मृतकों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से लगातार दूसरे दिन एक और मौत, 19 हुई मृतकों की संख्या
विज्ञापन

जिले में 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को लगातार दूसरे दिन वाराणसी में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। जिले मे आज सीडीपीओ, रेलकर्मी, सीआरपीएफ जवान सहित 40 नए संक्रमित मिले हैं जबकि दस व्यक्ति कोरोना मुक्त हुए।
रविवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में एक बालिका, एक बालक, 15 महिलाएं और 23 पुरूष संक्रमित मिले हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग से वार्ड ब्वाय, चार रेलकर्मी, एक सीआरपीएफ जवान, दो बैंक कर्मी, एक सीडीपीओ, एक बीएसए कार्यालय कर्मी, एक आर्मी जवान, सात गृहणी, एक लेबर, पांच प्राईवेट जॉब, छह छात्र, एक दर्जी, एक टीचर हैं। संक्रमितों में बरहनी ब्लाक के एक, चहनिया का एक, चकिया नगर से एक और नगर से एक, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से तीन और नगर से दो, नियामताबाद के पांच, पीडीडीयू नगर के 27 लोग हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ रविवार को कोरोना से मुक्त होने पर कोविड एल 1 फैसिलिटी सेंटर से 10 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में आज कोरोना जांच के लिए कुल 989 नमूने संग्रहित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2144 केस हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 377 है जबकि 1310 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। 438 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। अब तक कुल 19 लोगों की मृत्यु हो चूकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें