फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत के बीच मना वार्षिकोत्सव

Tue, 28 Apr 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की शास्त्रीय संगीत संस्था प्रणव संगीत संस्थान का वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं जयदेव की अष्टपदी ‘जय जय देव हरे’ की प्रस्तुति के साथ हुआ।
विज्ञापन


तत्पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, एवं विशिष्ठ अतिथि रेलवे के सहायक मंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी ने पं. ओंकारनाथ ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के तबला अनुभाग के प्रमुख डा. प्रवीण उध्दव ने अपनी स्वतंत्र प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि द्वारा गत 19 अप्रैल को आयोजित संगीत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


 कलाकारों एवं अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कंचन वैनर्जी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री सुदर्शन गांगुली ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें