फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, चार मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। पशु तस्करों के लिए रविवार का दिन खराब रहा। चकिया कोतवाली पुलिस ने पिकअप से तस्करी कर ले जा रहे चार मवेशियों को मुठभेड़ के बाद मुक्त कराया। इसके पूर्व तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तस्कर के दाहिने पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पुलिस मुठभेड़ की इलाके में चर्चा रही। एसपी हेमंत कुटियाल ने चकिया कोतवाली पुलिस को सराहा है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप से गोवंश की तस्करी कर शिकारगंज से बिहार की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख पिकअप ड्राइवर तेज गति से गाड़ी को भगाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद वह खुद को पुलिस से घिरा देख कर घोड़ा पहाड़ के सामने वनभिषमपुर गांव के समीप गाड़ी रोक दी और स्वयं उतर कर पुलिस पर फायरिंग करता हुआ जंगल की ओर भागने लगा। खुद को बचाते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया। पुलिस की गोली तस्करी के आरोपी उमेश निवासी ग्राम नंदना हाटा थाना चैनपुर, कैमूर बिहार के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। इसके पूर्व तलाशी में उसके पास से 315 बोरका तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा मिला। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें चार गोवंश लदे मिले। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल चकिया कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। पुलिस ने पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया। सीओ चकिया नीरज सिंह ने बताया कि तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें