फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तहसील में फैली गंदगी से आक्रोशित वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सकलडीहा में सफाई के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय तहसील परिसर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। साफ-सफाई नहीं किए जाने का आरोप लगाकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील प्रशासन से नियमित सफाईकर्मी की नियुक्ति कराने की मांग की है। चेताया है कि साफ सफाई नहीं होने पर वे कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


तहसील में कार्यरत सफाईकर्मी का चकिया तहसील में स्थानांतरण कर दिया गया है। इससे यहां पर सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके चैंबर के आसपास कूड़ा बिखरा पड़ा होने से कार्य संपादित करने में परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी साफ-सफाई नहीं होने पर डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील प्रशासन से साफ-सफाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जर्नादन मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, सुरेश यादव, अरविंद यादव, जयप्रकाश सिंह, विनय तिवारी, सच्चिदानंद सिंह, सुभाष भारती, विजय, जगदीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें