फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद न होने से नाराज किसानों ने केंद्र पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय विकास खंड के मैनपुर गांव के गेहूं क्रय केंद्र पर पिछले पांच दिनों से गेहूं खरीद का कार्य पूरी तरह ठप है। इससे नाराज किसानों ने केंद्र पर पहुंच कर मंगलवार को जमकर हंगामा मचाया। चेताया कि यदि जल्द ही गेहूं खरीद न शुरू हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्रय केंद्र से नाराज किसानों ने कहा कि मैनपुर क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं खरीद में टोकन जारी होने के बाद भी गेहूं खरीदी न होने से परेशान किसान क्रय केंद्र का चक्कर काटते काटते थक चुके हैं। यही नहीं बरसात में भीग गए गेहूं खुले आसमान में रखने से उठान भी नहीं किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी ने कहा उठान नहीं होने के कारण खरीदी कार्य फिलहाल बंद है। पिपरिया गांव के जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल का टोकन जारी हुआ है जिसका खरीद नहीं किया गया। इस्माइलपुर गांव निवासी शिवकुमार सिंह, पर्वतपुर निवासी मकसूदन, कोदोचक निवासी मोती, सेमरौल गांव निवासी भानु प्रताप सिंह, लठियां कला गांव निवासी राम सकल, ककरही के निवासी बच्चेलाल तिवारी आदि किसानों में खरीद नहीं होने से नाराजगी है। किसानों ने मैनपुर केंद्र पर ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर उसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल सहित उच्चाधिकारियों से किए जाने का निर्णय लिया। किसानों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में गेहूं खरीद का कार्य नहीं प्रारंभ हुआ तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें