फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने ने नाराज डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग के बाहर कार्य ठप करके प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग जब घरों में कैद हो गए हैं। इस वायरस से लड़ने के लिए मुख्यालय के जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच (मातृ व शिशु) विंग में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को तमाम तरह की परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को चिकित्सकों व कर्मचारियों ने कार्य बंद कर प्रदर्शन किया। अस्पताल व जिला प्रशासन से मानदेय सहित सभी समस्याओं केे समाधान की मांग की। चेताया कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चिकित्सक व कर्मचारी हड़ताल को बाध्य होगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व अस्पताल प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सकों व कर्मचारियों ने कहा कि अस्पताल में तैनात 119 चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों का अस्पताल प्रशासन की ओर से तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर डीएम व सीएमओ को प्रार्थना पत्र सौंपकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हम सभी का हौसला अब टूटने लगा है। 100 बेड के एमसीएच विग पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर संचालित होता है। बिल्डिग व संसाधन सरकार ने मुहैया कराया है। जबकि चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति हेरिटेज अस्पताल के माध्यम से की गई है।
चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को हेरिटेज की ओर से ही तनख्वाह दी जाती है। कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने एमसीएच विग को अधिग्रहित कर 60 बेड का क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ संदिग्ध मरीजों के इलाज में जुटे हुए हैं, लेकिन वेतन न मिलने से दिक्कत हो रही है। है। इसके चलते उनके हौसले अब टूटने लगे हैं। हालांकि देश की स्थिति को देखते हुए ड्यूटी करना मजबूरी बन गई है। इसका खामियाजा चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें