फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः संक्रमण से पहले सतर्क करेगा आरोग्य सेतु एप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नागरिकों तक सही सूचना पहुंचाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने आरोग्य सेतु एप लांच किया है। एप के जरिए लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामचंद्र शुक्ल ने शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्रों, अभिवावकों को आरोग्य सेतु एप को स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डॉ. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि आरोग्य सेतु एप को आइओएस और एंड्रॉयड दोनों प्रकार के स्मार्ट फोन में संचालित किया जा सकता है। एप को आइओएस एप-स्टोर या प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों के लिंक आरोग्य सेतु एप और सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। कहा कि आरोग्य सेतु को इंस्टॉल करने के बाद अपनी भाषा का चयन कर मोबाइल नंबर, नाम, उम्र आदि दर्ज करना होगा।
इसके बाद आरोग्य सेतु कोरोना से संबंधित आपकी व्यक्तिगत सेहत के बारें में जानकारी देगा। कहा कि सही जानकारी प्राप्त करने के लिए स्मार्ट फोन का ब्लूटूथ और लोकेशन का ऑप्शन ऑन रखना होगा। एप के माध्यम से समय-समय पर व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर सकते हैं। कहा कि वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों के पास स्मार्ट फोन मौजूद है। ऐसे में सभी लोग एप को लोड करके महामारी का रुप ले चुके कोरोना वायरस के प्रभाव को खत्म करने तथा राष्ट्रहित में सहयोग कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें