फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क के किनारे कूड़ा जमा होने से नाराजगी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सिंचाई विभाग के सामने कूड़ा उठान के लिए प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रविनगर स्थित सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड की टूटी चहारदीवारी के पास सड़क के किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है । इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को सफाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन


नगर की पॉश कालोनियों में शामिल रविनगर व कैलाशपुरी में कूड़ा फेंकने का स्थान व कूड़ेदान सीमित होने के कारण कुछ लोग व सफाईकर्मी चंद्रप्रभा प्रखंड के क्षतिग्रस्त गेट व चाहरदीवारी के आसपास कूड़ा फेंक देते हैं। इससे वहीं कूड़े का ढ़ेर लगा रहता है। कूड़े के इस ढेर के आसपास जहां हमेशा छुट्टा पशु चक्रमण करते रहते हैं, वहीं कूड़े के ढ़ेर से उठने वाली दुर्गंध से काफी परेशानी होती है। इस संबंध में च्रद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन हरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को बोलकर सफाई कराई जाएगी। साथ ही कार्यालय की टूटी चाहरदीवारी की मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें