फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पर नाराजगी

Mon, 06 Apr 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित पश्चिमी बाजार मेन रोड पर नाले का एक से दो फीट पानी जमा रहने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह करीब दस बजे गंदे पानी में खड़े होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि तत्काल सड़क पर एकत्रित गंदे पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कराई गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शित कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि पिछले कई माह से पश्चिमी बाजार स्थित मेन नाले की सफाई नहीं कराई गई। जिससे नाले का पानी ओवरफ्लो कर गांव के मेन सड़क पर बह रहा है।

इसके चलते ग्रामीण गंदे पानी से होकर आवागमन करने के लिए बाध्य हैं। कहा कि गंदे पानी के दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

साथ ही स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि नाले की सफाई कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान से गुहार लगाई गई लेकिन आज तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं किया गया।
विज्ञापन


लिहाजा इसका खामियाजा भुगतने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं। जलजमाव के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। प्रदर्शन करने वालों में कल्लो देवी, गुड्डी देवी, माला देवी, भूला देवी, संतोष गुप्ता, राहुल पटेल, सबीर,  मंगरू आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें