फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद सिंह को यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। विकासखंड के भरुहिया गांव निवासी किसान एवं व्यवसायी आनंद कुमार सिंह ने 45 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके स्वर्ण पदक जीतने से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिली है। 19 सितंबर से 24 सितंबर तक दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय निशानेबाजी संघ द्वारा नेशनल शूटर की मान्यता प्राप्त आनंद अब नवंबर माह में दिल्ली के ही कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ रही क्ले वर्ल्ड पर निशाना लगाना होता है। क्ले वर्ल्ड की दिशा भी निश्चित नहीं होती है । जिससे यह प्रतियोगिता अत्यंत कठिन मानी जाती है । इसमें उड़ती क्ले वर्ल्ड पर राइफल से निशाना साधा जाता है। आनंद सिंह की इस भूमिका से क्षेत्र के युवाओं में निशानेबाजी में भाग्य आजमाने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें