फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रतापपुर गांव के समीप चंदौली-चकिया मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रतापपुर गांव निवासी बहादुर मौर्य (60) की फत्तेपुर गांव में परचून की दुकान है। सुबह घर से दुकान खोलने के लिए निकल कर वे गांव के सड़क पर पहुंचे, उसी बीच ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। इस हादसे में बहादुर की मौके पर ही की मौत हो गई। आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें