फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू रेल मंडल में 80 किलोवाॅट क्षमता का संयंत्र लगेगा

विज्ञापन
पीडीडीयू डीआरएम ऑफिस के छत पर लगा सोलर पैनल। स्रोत:-रेलवे
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने लिए 80 किलोवाट क्षमता का संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इससे पहले मंडल में 650 किलोवाट क्षमता के ग्रिड संलग्न सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा के लिए पीएम सूर्य घर योजना चलाई जा रही है। लोगों से छत पर सोलर प्लेट लगाने का आह्वान किया जा रहा है। दूसरी तरफ रेलवे की ओर से एक दशक पहले से ही सौर ऊर्जा उत्पादन की ओर कदम बढ़ा दिए गए। मंडल में विभिन्न स्थानों पर कुल 650 किलोवाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। वहीं 80 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान इन संयंत्रों से लगभग 4,11,918 यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया गया। ऊर्जा की दृष्टि से स्व-निर्भर भवनों के विकास के लिए कुछ भवनों की पहचान की गई है। इसी क्रम में ईटीटीसी भवन को बीईई रेटिंग के साथ नेट जीरो/नेट जीरो प्लस के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। यह भवन 70 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट से सुसज्जित है। इसकी बिजली की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त गया स्टेशन पर 2 मेगावाट रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करने की योजना है। इससे ग्रिड विद्युत पर निर्भरता में और कमी आएगी। पीडीडीयू मंडल के जन संपर्क अधिकारी विश्वनाथ मंडल का कहना है कि रेलवे परिसरों में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में एलईडी लाइटिंग, ऊर्जा-कुशल उपकरणों के उपयोग तथा विभिन्न ऊर्जा संरक्षण उपाय प्रभावी रूप से लागू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें