ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के कुछमन गांव के समीप सोमवार की शाम वाहन के धक्के से साइकिल सवार जख्मी हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव निवासी प्यारे प्रजापति (45) सोमवार की देर शाम गांव के ही बाजार में अलीनगर सकलडीहा मार्ग साइकिल से पार कर रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में राहगीरों ने इलाज के लिए तारापुर चौराहे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।