इसी तरह मालदा टाउन- गोमती नगर अमृत भारत 25 जुलाई से चलेगी। गाड़ी संख्या 13435 मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 24 जुलाई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को मालदा टाउन से 19.25 बजे खुलकर न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज होते हुए अगले दिन सुबह 08.35 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 15.40 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: कांवड़ियों ने बेटे के सामने सीआरपीएफ जवान की लात- घूसों से की पिटाई, सात को किया गया गिरफ्तार
वापसी में गाड़ी संख्या 13436 गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस 25 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को गोमती नगर से शाम 18.40 बजे खुलकर अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, जौनपुर होते हुए भोर में 03.00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी।
यहां से भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया होत हुए अगले दिन शाम 16.40 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इसमें पीडीडीयू जंक्शन से लखनऊ तक स्लीपर में रिजर्वेशन कराने पर 255 रुपये खर्च होंगे।