फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुजफ्फरपुर से चर्लापल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से अब अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से तेलंगाना तक का सफर आसान होगा। सोमवार को मुजफ्फरपुर -चर्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी। वहीं 14 अक्तूबर से साप्ताहिक रूप में यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन बिहार को यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना को आपस में जोड़ेगी। वहीं पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली यह 7वीं अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से सुबह 10:40 बजे खुलेगी और शाम 6:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां से चलकर बुधवार की रात 11:50 बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी। इसी तरह चर्लापल्ली से भोर में 04:05 बजे खुलकर शुक्रवार की सुबह 09:25 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और यहां से चलकर शाम 17:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
आम यात्रियों को लंबी दूरी के लिए आरामदायक सफर के लिए रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत की है। 11 कोच जनरल और आठ कोच स्लीपर वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
वर्तमान में पीडीडीयू जंकशन से होकर दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस, राजेन्द्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है।
वर्तमान में दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों की अभी भी कमी है। सिकंदराबाद और चेन्नई जाने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ होती है। इसको देखते हुए अब मुजफ्फरपुर से चर्लापल्ली (तेलंगाना) के बीच अमृत भारत की शुरूआत की जा रही है।
सोमवार को मुजफ्फर से ट्रेन संख्या 05253 अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी। यह ट्रेन मुजफ्फर से दिन में 11 बजे खुलेगी और सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए शाम 6:30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर मंगलवार की रात नौ बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी।
सोमवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तीन नए अमृत भारत सहित सात ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नियमित रूप से मुजफ्फरपुर -चर्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (15293) 14 अक्तूबर से मुजफ्फरपुर से प्रत्येक मंगलवार को और चर्लापल्ली मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (15294) चर्लापल्ली से 16 अक्तूबर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें