फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धनबाद-कोयंबटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

धनबाद से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन धनबाद से 22 अगस्त और कोयंबटूर से 25 अगस्त से साप्ताहिक चलेगी। इसके परिचालन से पीडीडीयू जंक्शन से गया होते हुए धनबाद और नागपुर होते हुए दक्षिण भारत जाना आसान होगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को होगा। ट्रेन धनबाद से शाम 4:10 बजे रवाना होगी। यहां से 4:40 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो और शाम 7:30 बजे गया पहुंचेगी। इसके बाद अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और भभुआ रोड होते हुए रात 10:40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर, बल्लारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, गुडुर, काटपाडी, जोलारपेट्टै और ईरोड होते हुए सोमवार शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। कोयंबटूर से यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे रवाना होकर बृहस्पतिवार सुबह 5:05 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर दोपहर एक बजे धनबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं। नई ट्रेन से झारखंड, बिहार समेत मध्य और दक्षिण भारत के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें