फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शतरंज में अंबरीश और अदिति ने मारी बाजी

विज्ञापन
चकिया में प्रमाण पत्र के साथ शतरंज में विजेता अमरीश और अदिति। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चकिया। वाराणसी के क्वींस कॉलेज में शनिवार को आयोजित मंडल स्तरीय अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्र अंबरीश ने बालक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि छात्रा अदिति ने भी बालिका वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका मीना राय ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अंबरीश और अदिति की सफलता उनकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। विजेता विद्यार्थियों की उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी बधाई दी। सभी ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें