फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो छूट जाएगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बिछिया स्थित दैत्रा बाबा मंदिर पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोकगीत की प्रस्तुतियों पर पूरी रात श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान रागिनी उपाध्याय ने पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो छूट जाएगा, हमारा कुछ न बिगडे़गा, तुम्हारी लाज जाएगी सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद गीत संगीत की शुरूआत हुई। इस अवसर पर बाल गायक ओम ने लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा सुनाकर तालिया बटोरी। लोक गीत गायक राजेश उपाध्याय, बाल तबला वादक तन्मय देव, रामेश्वर सिंह, सिया राम , पप्पू सिंह ने गीतों का ऐसा समा बांधा कि लोग दूर रात तक मंत्रमुग्ध बैठे रहे और तालिया बजाते रहे। इस मौके पर अजीत कुमार उपाध्याय, योगेश श्रीवास्तव, सतीश यादव, सतीश त्रिपाठी, सर्वानंद मिश्रा, रणविजय सिंह, गुड्डू शर्मा, गौरा देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें